जमशेदपुर: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से झारखंड शोकाकुल, प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur: Jharkhand mourns the death of Education Minister Ramdas Soren, Primary Teachers Association pays emotional tribute

जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। विशेषकर शिक्षक संवर्ग और शिक्षा जगत गहरे सदमे में है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ समेत कई संगठनों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

 

शुक्रवार की देर रात उनके असामयिक निधन की खबर जैसे ही सामने आई, प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ शिक्षा जगत भी उनके जाने से स्तब्ध है। खासकर शिक्षक संवर्ग इस क्षति को अपूरणीय मान रहा है। रामदास सोरेन के निधन के बाद जमशेदपुर स्थित उनके घोड़ाबांधा आवास पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान संघ के प्रतिनिधि सुनील कुमार, संजय कुमार केसरी, माधिया सोरेन, संजय कुमार, अजम्बर सिंह सरदार, आशुतोष कुमार मिश्रा और अरुण कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम जोहर किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

 

संवेदना और श्रद्धांजलि

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन राज्य और विभाग दोनों के लिए गहरी क्षति है। वे एक मृदुभाषी, संवेदनशील और लोकप्रिय जननेता थे, जिन्होंने हमेशा शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के उत्थान के लिए प्रयास किए। उनके असमय चले जाने से राज्य के करोड़ों लोगों में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है। शिक्षक संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति दें।

 

राज्यभर में शोकसभा

रामदास सोरेन के निधन के बाद पूरे झारखंड में जगह-जगह शोकसभाएं आयोजित की गईं। कई जिलों में शिक्षकों ने अपने-अपने स्तर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक दलों से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों ने उनकी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे।झारखंड के मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट सहयोगियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदास सोरेन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles