झारखंड बोनस ब्रेकिंग : कर्मचारियों के खाते में 6 सितंबर को आ जायेगी बोनस की राशि, 303 करोड़ रुपये बोनस के रूप में बांटे जायेंगे, हर कर्मचारी को मिलेगा 1.33 लाख… पढ़िये बोनस समझौता

Jharkhand Bonus Breaking: Bonus amount will be credited to the employees' account on 6th September, Rs 303 crore will be distributed as bonus, every employee will get Rs 1.33 lakh... Read the bonus agreement

Tata Steel Bonus 2025 : त्योहारी सीजन में अच्छी खबर आ गयी है। Tata Steel ने इस वर्ष भी कर्मचारियों के लिए ₹303.13 करोड़ का बोनस घोषित किया है। कंपनी के मुनाफे में कमी के बावजूद पिछले साल की तरह ही राशि दी जाएगी। औसतन प्रत्येक कर्मचारी को लगभग ₹1.33 लाख का बोनस मिलेगा।

 

Tata Steel Bonus 2025 Agreement Finalised : 3 करोड़ बंटेगा बोनस

इससे पहले टाटा स्टील (Tata Steel) के कर्मचारियों के लिए इस साल का बोनस समझौता (Bonus Agreement 2025) गुरुवार को हो गया। तय समझौते के तहत कंपनी ने कर्मचारियों को कुल ₹303.13 करोड़ बोनस देने की घोषणा की है। खास बात यह है कि कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद बोनस की राशि को पिछले साल की तरह समान रखा गया है।कंपनी की ओर से घोषणा की गई कि 6 सितंबर 2025 को सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में यह बोनस राशि भेज दी जाएगी।

 

Formula से ज्यादा Bonus, Union का बड़ा रोल

निर्धारित फार्मूले के अनुसार इस बार बोनस की राशि ₹272.83 करोड़ बन रही थी। लेकिन Tata Workers Union के अध्यक्ष संजय चौधरी टुन्नू और उनकी पूरी टीम के आग्रह पर बोनस राशि को बढ़ाकर ₹303.13 करोड़ कर दिया गया। यानी कर्मचारियों को निर्धारित राशि से ₹30.30 करोड़ अतिरिक्त बोनस मिलेगा।यह फैसला कंपनी और यूनियन के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में लिया गया।

 

Bonus Distribution: Employees और Average Payout

टाटा स्टील में कुल 25,907 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें जमशेदपुर यूनिट में 14,461 और ट्यूब डिवीजन में 11,446 कर्मचारी शामिल हैं। बोनस वितरण इस प्रकार होगा:

• जमशेदपुर यूनिट – ₹153.44 करोड़

• ट्यूब डिवीजन – शेष राशि

औसतन प्रत्येक कर्मचारी को ₹1,33,178 बोनस मिलेगा।

 

Maximum और Minimum Bonus

• Old Series Employees: अधिकतम ₹3,92,213

• NS Grade Employees: अधिकतम ₹1,10,547 और न्यूनतम ₹39,004

इस तरह अलग-अलग ग्रेड और सीरीज़ के कर्मचारियों के अनुसार बोनस की राशि तय की गई है।

 

Tata Steel’s Gesture Appreciated

कर्मचारियों और यूनियन नेताओं ने कंपनी के इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि Tata Steel ने कठिन परिस्थितियों और मुनाफे में कमी के बावजूद कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बोनस की राशि को बरकरार रखा है। यह कदम कंपनी और कर्मचारियों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करेगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles