Jharkhand IAS-IPS News : झारखंड के 25 IAS-IPS जा रहे हैं दिल्ली, जानिये दिल्ली में इन अफसरों को क्या मिली है जिम्मेदारी…
Jharkhand IAS-IPS News: 25 IAS-IPS officers from Jharkhand are going to Delhi. Know what responsibilities these officers have got in Delhi...

विधानसभा चुनाव और उपचुनावों की तैयारी को लेकर झारखंड से 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों की विशेष टीम दिल्ली रवाना होगी। यह टीम दो दिनों तक दिल्ली में रहकर चुनावी कार्यों से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेगी, जिससे राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।
________________________________________
Jharkhand IAS-IPS News : देश के पांच राज्यों में इस साल चुनाव होना है। आने वाले सालों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को देखते हुए झारखंड के भी पुलिस-प्रशासन अफसरों की ड्यूटी लगायी जायेगी। इसी कड़ी में झारखंड से 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों की एक विशेष टीम गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।
यह टीम दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगी, जो चुनाव संचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़ा होगा।
झारखंड सरकार के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को चुनावी प्रक्रियाओं, आदर्श आचार संहिता, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ होगी अहम बैठक
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान झारखंड से गए अधिकारियों की केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ भी बैठक होगी। इस बैठक में चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उपाय और चुनावी शिकायतों के त्वरित निपटारे जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।निर्वाचन विभाग का मानना है कि केंद्रीय स्तर के अनुभव और दिशा-निर्देश राज्य के अधिकारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
सचिव और IG रैंक के अधिकारी भी शामिल
दिल्ली जाने वाली इस टीम में IAS अधिकारियों के साथ-साथ IPS अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि IAS अधिकारियों की सूची में सचिव रैंक के अधिकारी, जबकि IPS अधिकारियों की टीम में IG रैंक के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार चुनावी तैयारियों को लेकर किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं चाहती।
ये IAS अधिकारी जाएंगे दिल्ली
दिल्ली रवाना होने वाले IAS अधिकारियों की सूची में
मनीष रंजन, राजेश कुमार शर्मा, कृपानंद झा, मनोज कुमार, विप्रा भाल, अरवा राजकमल, उमा शंकर सिंह, मुकेश कुमार, राजीव रंजन, अमित कुमार, अबू इमरान, राहुल सिन्हा, ए. दोड्डे, राजेश्वरी बी., वाघमारे प्रसाद कृष्ण, जिशान कमर, मृत्युंजय कुमार बरनवाल, शशि रंजन, आदित्य कुमार आनंद, सूरज कुमार, भोर सिंह यादव, वरुण रंजन, शशि रंजन, नैन्सी सहाय और कुलदीप चौधरी शामिल हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को चुनाव संचालन से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं की बेहतर समझ देना है। इससे अधिकारी चुनाव के दौरान आने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा।









