भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, कई मौतें, बस, टेंपो, ट्रक और अन्य वाहनों की टक्कर से अफरातफरी

Horrific road accident: Horrific road accident on NH-31, many deaths, chaos due to collision of bus, tempo, truck and other vehicles

Big Accident । भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है। ये दुर्घटना भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में NH-31 पर हुई है। यह दुर्घटना दयालपुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की गई, जबकि अब तक प्रशासनिक स्तर पर 4 से 6 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है।, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की।

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई है।

वहीं इसी मार्ग पर एक अन्य दुर्घटना की भी सूचना सामने आई है। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा और बस से जा भिड़ा। इस बहु-वाहन दुर्घटना में भी कई लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रशासन ने छह मौतों की पुष्टि की है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में कुछ लोग कटिहार एवं खगड़िया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles