जमशेदपुर-बर्थडे के दिन मौत: जन्मदिन का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहे युवक की मौत, बर्थडे ब्वाय व उसके दोस्त की मौके पर ही चली गयी जान

Jamshedpur – Death on Birthday: A young man died while visiting a temple to seek blessings for his birthday. The birthday boy and his friend died on the spot.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक जन्मदिन के मौके पर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
________________________________________
Jamshedpur Road Accident : जन्मदिन के दिन ही युवक की मौत हो गया। हादसा भी उस वक्त हुआ, जब बर्थडे ब्वाय आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा था। घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। चांडिल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

यह हादसा उस समय हुआ जब युवक एक खास मौके को यादगार बनाने के लिए घर से निकले थे। मृतकों की पहचान बारीडीह बजरंग चौक निवासी 23 वर्षीय अमन कुमार और 22 वर्षीय विकास रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमन का जन्मदिन था और इस अवसर पर वह अपने दोस्त विकास रजक और कैप्टन शर्मा के साथ देवरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और सुबह के समय मंदिर के लिए निकले थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में अमन और विकास को गंभीर चोटें आईं, जबकि कैप्टन शर्मा को हल्की चोटें लगीं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहगीर तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया। घायल कैप्टन शर्मा का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिवारजनों के अनुसार, अमन कुमार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा हुआ था, जबकि विकास रजक एक निजी कंपनी में कार्यरत था। दोनों ही अपने-अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। खासतौर पर अमन के परिवार के लिए यह घटना और भी अधिक दर्दनाक है, क्योंकि जिस दिन उसका जन्मदिन था, उसी दिन उसकी जिंदगी खत्म हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Related Articles