रांची- महिला सिपाही की मौत: ड्यूटी जा रही महिला कांस्टेबल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, हाईकोर्ट में लगी थी ड्यूटी, सिपाही पति की भी रोड एक्सीडेंट में ही हुई थी मौत…
Ranchi: A female constable died in a tragic road accident while on duty. She was on duty at the High Court. Her husband, who was also a constable, died in a road accident.

रांची के रातू थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही महिला कांस्टेबल रंजीता एक्का की सड़क हादसे में मौत हो गई, अज्ञात वाहन चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।
________________________________________
Lady Constable Death: ड्यूटी जा रही महिला सिपाही की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी। महिला सिपाही का नाम रंजीता एक्का है। घटना का दुखद पहलू ये भी है कि रंजीता के पति भी पुलिसकर्मी ही थे, उनकी भी मौत सड़क हादसे में ही हुई थी। रांची ये घटी ये घटना रातू रोड की है। राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में झारखंड पुलिस की एक महिला कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकल रही थीं।रंजीता एक्का के रूप में हुई है, जो सिमडेगा जिला पुलिस बल में पदस्थ थीं और वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट में ड्यूटी कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह हाईकोर्ट जाने के लिए स्कूटी से निकली थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
हाजी चौक पर हुआ हादसा
घटना रातू थाना क्षेत्र स्थित हाजी चौक के पास की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रंजीता एक्का की स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जो उनकी मौत का कारण बनी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले को लेकर रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
हाईकोर्ट में थी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार, रंजीता एक्का सिमडेगा जिला पुलिस में कार्यरत थीं, लेकिन फिलहाल उन्हें हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त किया गया था। रोजाना की तरह वह ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
पहले पति की भी हो चुकी है हादसे में मौत
इस घटना ने एक और दुखद पहलू सामने ला दिया है। जानकारी के मुताबिक, रंजीता एक्का के पति भी झारखंड पुलिस में ही कार्यरत थे और उनकी मौत भी एक सड़क हादसे में हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद रंजीता को अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। अब उसी तरह की दुर्घटना में उनकी भी मौत हो जाना परिवार के लिए असहनीय दुख बन गया है।








