BSF जवान की सुपारी किलर बीबी: देवर के प्यार में पागल पत्नी ने BSF जवान पति को मरवा दी गोली, गहना बेचकर दी थी बदमाशों को सुपारी, बीबी सहित पांच अरेस्ट …

BSF Jawan's wife is a contract killer: Madly in love with her brother-in-law, the wife shot her husband, a BSF Jawan, and killed him. She sold her jewellery to pay the criminals. Five people, including the wife, were arrested.

बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते रची गई इस साजिश ने रिश्तों को झकझोर दिया है।
________________________________________
Crime News : देवर के प्यार में पागल हुई पत्नी ने अपने BSF जवान पति की सुपारी दे दी। बीएसएफ जवान की हत्या का पुलिस ने जो खुलासा किया है, वो झकझोरने वाला है। कमाल की बात ये ही कि बेवफा पत्नी ने अपने जेवर बेचकर अपने पति की सुपारी दी और फिर अपने पति को गोली मरवा दी। पूरा मामला यूपी के मेरठ का है, जहां इंचौली थाना क्षेत्र में हुए बीएसएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के पीछे कोई बाहरी दुश्मनी नहीं, बल्कि पारिवारिक साजिश सामने आई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शुरुआत में मृतक के परिवार ने पड़ोसी महेश और उसके बेटों पर शक जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में यह आरोप गलत पाए गए।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच की। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि नैन सिंह की पत्नी कोमल का अपने मौसेरे देवर गुलशन के साथ अवैध संबंध था। पाली गांव निवासी गुलशन के साथ इस रिश्ते को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। जब नैन सिंह को इस संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर कोमल और गुलशन ने हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर पैसे जुटाए और उसी पैसे से गुलशन ने अवैध तमंचा खरीदा। इसके बाद योजना के तहत 28 मार्च की रात नैन सिंह को उनके घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस साजिश में गुलशन के साथ राहुल उर्फ पवन, गुड्डू और मोंटू भी शामिल थे।

बताया गया कि नैन सिंह वर्ष 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के मालदा में 78वीं बटालियन में तैनात थे। वह 6 मार्च को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे, लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पत्नी कोमल मीडिया के सामने पेशी के दौरान बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया।

Related Articles