नौकरी पाने का शानदार मौका, ₹96000 तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें अप्लाई
A fantastic job opportunity: salary up to ₹96,000—here’s how to apply.

EIL देश की प्रमुख नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शामिल है। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म आधार पर की जाएगी। जारी विज्ञापन के अनुसार एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के 15 पद तथा एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III के 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोसेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, पाइपिंग, मैटेरियल्स/कोरोजन और स्ट्रक्चरल/सिविल जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष सीजीपीए प्राप्त होना आवश्यक है।
अनुभव की बात करें तो एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के लिए न्यूनतम 5 वर्ष तथा ग्रेड-III के लिए न्यूनतम 9 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव अनिवार्य रखा गया है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। ग्रेड-II पदों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 41 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आवेदन पत्रों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम चयन किया जाएगा।
इंटरव्यू का आयोजन गुरुग्राम, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और बड़ौदा सहित विभिन्न शहरों में किया जा सकता है।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पद और ग्रेड के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। शुरुआती मासिक वेतन 72,000 रुपये से लेकर 96,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा HRA, PF और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
Career सेक्शन में जाएं।
-
Advertisement No. HRD/Rectt./Advt./2026-27/05 पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण बात: इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।









