बारिश के आते ही बढ़ा इन बीमारियों का खतरा, ऐसे रख सकती है सेहत का ख्याल और एैसे कर सकते है अपना बचाव
The risk of these diseases rises with the onset of the rains; here is how you can take care of your health and protect yourself.

मानसून आते ही मौसम ठंडा और सुहाना हो जाता है. लेकिन बारिश की वजह से कई जगह पानी भर जाता है, जिससे मच्छर तेजी से बढ़ने लगते हैं. वहीं साफ-सफाई समय पर नहीं करना और गंदा खाना या पानी लेने से भी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं बारिश के दिनों में कौन-सी बीमारियां होती हैं और उनसे बचने के आसान तरीके क्या हैं.
बारिश के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं. इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर में दर्द महसूस हो सकता है. इससे बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें. मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करें.
मलेरिया भी मच्छरों के काटने से फैलता है. इसमें ठंड लगना, बुखार आना, ज्यादा पसीना आना और कमजोरी महसूस हो सकती है. खासकर सुबह और शाम के समय मच्छरों से बचाव का ध्यान रखें.
बारिश के दिनों में गंदा खाना या साफ न किया गया पानी पीने से टाइफाइड का खतरा बढ़ सकता है. इसमें बुखार, पेट दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. हमेशा साफ पानी पिएं और ताजा बना खाना ही खाएं.
चिकनगुनिया में तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द हो सकता है. इसलिए घर के आस पास जहां पानी जमा हो रहा हो, उसे जल्द हटाने की कोशिश करें.
बारिश में मौसम बदलने की वजह से सर्दी, जुकाम और फ्लू की समस्या भी बढ़ जाती है. गले में दर्द, खांसी और हल्का बुखार इसके आम लक्षण हो सकते हैं. इससे बचने के लिए हाथ साफ कर के खाना खाए, घर का बना खाने का सेवन करें।









