घर की छत पर गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना उठाना पड़ सकता हैं आर्थिक नुकसान
Do not keep these items on the roof of your house, even by mistake; otherwise, you may have to face financial losses.

वास्तु के अनुसार घर की छत को भी ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है.वास्तु के अनुसार, घर की छत पर रखा कबाड़ वास्तु दोष का कारण बन सकता है. इससे न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में कलह जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.
भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत पर कबाड़ जमा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है.
- छत पर कभी भी लोहे के पुराने कलपुर्जे, मशीनरी का कबाड़ या जंग लगे औजार खुले में नहीं रखने चाहिए. ऐसी वस्तुएं राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती हैं।
- अगर छत पर लगे पौधे सूख गए हों या मुरझा गए हों, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं.
- सफाई करने के बाद कभी भी झाड़ू या पोछा छत पर नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है.









