Vastu Tips: नए घर की बुनियादी रखने से पहले जान लें ये वास्तु टिप्स, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
Vastu Tips: Know these Vastu tips before laying the foundation of your new home, or you might regret it later.

घर बनवाते समय जल्दबाजी करने के बजाय हर काम को सोच-समझकर करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रख कर ही घर बनवाना चाहिए।
- घर बनाने से पहले जमीन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है. वास्तु के अनुसार जमीन का आकार और उसकी दिशा सही होनी चाहिए. माना जाता है कि जिस जमीन का ढलान उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होता है, वह घायल बनाने के लिए शुभ मानी जाती है.
- घर बनवाने का काम शुरू करने से पहले शुभ समय का ध्यान रखना भी अच्छा माना जाता है. इसलिए कई लोग निर्माण शुरू करने से पहले मुहूर्त निकलवाते हैं.
- घर का निर्माण शुरू करने से पहले यदि पूरे प्लॉट की चारदीवारी बनवा ली जाए तो यह अच्छा माना जाता है.
- ईंट, सीमेंट, सरिया और दूसरी निर्माण सामग्री रखने की जगह भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. वास्तु के अनुसार भारी सामान को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है.









