क्या आप भी खाते हैं दूध के साथ ये चीजें? तो आज से ही बदल लें ये आदत नहीं तो हों सकती हैं परेशानी

Do you also consume these things with milk? If so, change this habit starting today, or else you could face problems.

दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन क्या आपको पता हैं कि दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन करना सही नहीं माना जाता. मेडिकल साइंस के अनुसार ये आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं और कुछ लोगों में पेट से जुड़ी परेशानी, गैस या अपच जैसी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं.

खट्टे फल

संतरा, मौसंबी, नींबू, अनानास और अंगूर जैसे खट्टे फलों के साथ दूध पीने से बचना चाहिए. खट्टे फलों में मौजूद एसिड दूध को फाड़ सकता है, जिससे कुछ लोगों को पेट भारी लगना, गैस या अपच की समस्या हो सकती है.

मछली 

आयुर्वेद में दूध और मछली का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना गया है. ऐसा माना जाता है कि दोनों की तासीर अलग होती है, जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है.

बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें

दूध के साथ ज्यादा नमक वाले स्नैक्स या प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर को जरूरी पोषण का पूरा फायदा नहीं मिल पाता.

ज्यादा मसालेदार चीजें

दूध के साथ चिप्स, नमकीन, अचार या बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से कुछ लोगों को पेट में जलन, गैस या अपच की शिकायत हो सकती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *