बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाए ये हेल्थ टिप्स

Follow these health tips to protect yourself from viral infections during the rainy season.

बारिश के मौसम में नमी बढ़ने और जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं. सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं.आइए जानते हैं मानसून में वायरल इंफेक्शन से बचने के आसान उपाय.

  • बारिश के मौसम में सबसे जरूरी है हाथों को साफ रखना. बाहर से घर आने के बाद, खाना खाने से पहले और टॉयलेट यूज करने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोएं.
  • अगर बारिश में भीग गए हैं, तो गीले कपड़ों में ज्यादा देर न रहें. इससे शरीर का टेंपरेचर कम हो सकता है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.
  • बरसात में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं.
  • मजबूत इम्यूनिटी सिर्फ खाने से नहीं बनती. रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और हल्की एक्सरसाइज ये भी आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *