अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका: BPSC ने रद्द की LDC टाइपिंग परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन, जानें क्या है वजह!
Major setback for candidates: BPSC cancels LDC typing test and document verification; find out the reason!

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत पटना स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने हाल ही में आयोजित टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) भी रद्द करने का निर्णय लिया है। official नोटिस में प्रक्रिया निरस्त करने की मुख्य वजह “तकनीकी कारण” बताई गई है।
क्या है पूरा मामला?
बीपीएससी द्वारा एलडीसी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए मुख्य परीक्षा के बाद टंकण एवं कंप्यूटर कौशल जांच परीक्षा आयोजित की गई थी।
- 17 और 18 जनवरी 2026: विभिन्न पालियों में टंकण (टाइपिंग) और कंप्यूटर जांच परीक्षा का आयोजन किया गया था।
- 25 फरवरी 2026: टाइपिंग टेस्ट के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संपन्न कराया गया था।
हालिया अधिसूचना के अनुसार, 17-18 जनवरी को हुई कौशल परीक्षा और 25 फरवरी को हुए दस्तावेज सत्यापन—दोनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त घोषित कर दिया गया है।
अभ्यर्थियों पर असर और आगे की राह
- टंकण एवं कंप्यूटर टेस्ट :- 17 एवं 18 जनवरी 2026 – रद्द (नया शेड्यूल जल्द)
- दस्तावेज सत्यापन (DV) :- 25 फरवरी 2026 – अमान्य (पुनः प्रक्रिया होगी)
परीक्षा रद्द होने से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। पूर्व में तैयार की गई मेधा सूची या सत्यापन अब प्रभावी नहीं रहेगा।
आयोग के मुख्य निर्देश
नई तिथियों की प्रतीक्षा: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन का नया शेड्यूल पृथक रूप से जारी किया जाएगा।
दस्तावेज़ सुरक्षित रखें: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन पत्र और सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण-पत्र सुरक्षित रखें।
पुनः पंजीकरण पर स्थिति: आयोग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन की आवश्यकता होगी या नहीं; इस संबंध में अगला आधिकारिक नोटिस ही स्थिति स्पष्ट करेगा।
ध्यान दें: अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने के लिए नियमित रूप से बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नज़र बनाए रखें।









