सांप के काटने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो उठाना पड़ सकता हैं भरी नुकसान
Never make these mistakes after a snakebite, or you could face severe consequences.

बारिश के मौसम में सांप के काटने की घटना बढ़ जाती हैं. जहरीले सांप के जहर का असर शरीर में तेजी से फैल सकता है और कई मामलों में यह जानलेवा स्थिति बन जाती है. ऐसे समय में घबराकर किए गए घरेलू उपाय मरीज की हालत और बिगाड़ सकते हैं. सांप के काटने पर सबसे जरूरी है कि मरीज को शांत रखा जाए, उसकी गतिविधियां कम से कम की जाएं और बिना देरी किए मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाया जाए.
सांप काटने के बाद भूल कर भी न करे ये गलतियां
- सांप के काटने वाली जगह पर मुंह लगाकर जहर चूसने की कोशिश बिल्कुल न करें. यह नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसी कोशिश में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है.
- कई लोग जहर निकालने के लिए काटे गए स्थान पर चीरा लगा देते हैं. यह बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे अनावश्यक खून बह सकता है, संक्रमण हो सकता है और ऊतक को नुकसान पहुंच सकता है.
- सांप के काटने के बाद अंग पर बहुत कसकर रस्सी, तार या कपड़ा बांधना नुकसानदायक हो सकता है. इससे रक्त प्रवाह रुक सकता है और अंग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.
- घाव पर बर्फ, मिट्टी, जड़ी-बूटी, केमिकल या कोई पारंपरिक नुस्खा आजमाने से बचें.
- सांप के काटने के बाद मरीज को चलाने-फिराने से बचना चाहिए.शरीर और खासकर काटे गए अंग को स्थिर रखा जाए और उसे जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाए. जरूरत हो तो स्ट्रेचर या किसी सुरक्षित साधन से ले जाएं.









