बदलते मौसम में डेंगू से रहें सावधान, अगर आपके शरीर को भीड़ दिखे ये लक्षण न करे इसे नजरंदाज, जाने कैसे करें इससे बचाव
Stay alert against dengue during the changing weather; do not ignore these symptoms if they appear.

बारिश का मौसम के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है. इसी वजह से डेंगू जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है. हर किसी को इससे सावधान रहने की जरूरत है. अगर तेज बुखार के साथ शरीर में कुछ दूसरे लक्षण भी दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें.
कई बार बुखार 102 से 104 डिग्री तक पहुंच सकता है. अगर दवा लेने के बाद भी बुखार कम न हो. ठंड लगे या बेचैनी महसूस हो. तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. डेंगू में पूरे शरीर में दर्द महसूस हो सकता है. हाथ, पैर और मांसपेशियों में भारीपन या दर्द रह सकता है.
अगर बुखार के साथ सिर में तेज दर्द हो या आंखों के पीछे दर्द महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करे। डेंगू होने पर कई लोगों को भूख कम लगती है. इसके साथ जी मिचलाना या उल्टी जैसी परेशानी भी हो सकती है.
डेंगू से बचाव के आसान तरीके
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
- कूलर गमले और पानी रखने वाले बर्तनों को समय-समय पर साफ करें.
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
- मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले साधनों का इस्तेमाल करें.
- सुबह और शाम के समय मच्छरों से खास बचाव करें.









