OMG ! Love में पगलाये प्रेमी किया ऐसा काम…शादी के पहले प्रेमिका और उसकी मां को ….

OMG! The lover who was madly in love did such a thing... before marriage he raped his girlfriend and her mother....

LOVE Affair Crime : प्यार में पगलाये आशिक ने बुधवार की रात ऐसा कांड किया, कि सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे। सरफिरे आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका और फिर उसकी मां की जान ले ली और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला बिहार के बिहारशरीफ का है। एकतरफा प्यार में तीन लोगों की जान जाने से इलाके में सनसनी मच गयी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मनीष कुमार चंडी है। घटना बिहारशरीफ के सिंह कॉलोनी की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनीष कुमार सिंह कॉलोनी में रहने वाली पूनम कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन लड़की और लड़की के परिवारवाले इसके खिलाफ थे। इसी बात पर मनीष बौखलाया हुआ है।

इस बीच पूनम की शादी दूसरी जगह फिक्स हो गयी। पूनम की शादी इसी महीने 28 अप्रैल को तय थी और 22 अप्रैल को तिलक की तैयारी चल रही थी। शादी की खबर से मनीष बौखला गया और फिर उसने बुधवार की रात बड़ा कांड कर दिया।

पिस्टल लेकर आरोपी युवक अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंचा और फिर पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी, फिर उसकी मां को गोली मार दी। दोनों की मौके पर जान चली गयी, बाद में मनीष ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles