शादी के बाद दुल्हन अपने आशिक संग भाग रही थी, ससुरालवालों ने भागती दुल्हन को पकड़ा, दुल्हे ने की प्रेमी की धुना
After marriage, the bride was running away with her lover, the in-laws caught the running bride, the groom beat up the lover

Regional News : इन दिनों दुल्हा-दुल्हन बड़ा ही अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं। कोई ना कोई ऐसी घटनाएं सामने आ रही, जिससे शादी के पवित्र बंधन कलंकित हो रहे हैं। नये मामले में एक दुल्हन शादी के दूसरे दिन आशिक के साथ भागने की फिराक में पकड़ी गयी है। जिसके बाद आशिक की दुल्हे और उसके रिश्तेदारों ने धुनाई कर दी।
मामला बिहार के पटना जिले के खाजेकला थाना क्षेत्र का है, जहां दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो भाग पाती, उससे पहले ही ससुरालवालों ने उसे पकड़ लिया। दरअसल गुड्डू कुमार की शादी मनेर की टाटा कॉलोनी की ज्योति कुमारी से गुरुवार को हुई थी। अगले दिन शुक्रवार को वह विदाई के बाद ससुराल भी आई।
लेकिन फिर शनिवार को प्रेमी से मिलने के लिए ससुराल से निकल गई। ससुराल वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। दुल्हन ज्योति अपने प्रेमी विकास कुमार के साथ भागने की फिराक में थी। जिसके बाद ससुरालवालों ने प्रेमी विकास को पकड़कर पहले तो बेदम पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों ने खाजेकला थाने में शिकायत की है। पुलिस ने प्रेमी विकास को हिरासत में ले लिया है। ज्योति के पति गुड्डू कुमार ने विकास पर आरोप लगाया है कि वह उसकी दुल्हन का अपहरण करने की कोशिश कर रहा था। गुड्डू कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।