झारखंड के हर थानों के चप्पे-चप्पे पर रहेगी कैमरे की नजर, 606 थानों में 9000 लगेंगे कैमरे, 18 महीने तक CCTV का AUDIO-VIDEO रहेगा सुरक्षित

Every police station in Jharkhand will be under surveillance with cameras, 9,000 cameras will be installed in 606 police stations, and CCTV audio and video will be protected for 18 months.

रांची। झारखंड के सभी थाने अब कैमरों से लैश होंगे। सभी थानों में हाईटेक CCTV कैमरे लगेंगे। झारखंड पुलिस ने राज्यभर के थानों में हाईटेक CCTV कैमरे लगाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 606 थानों को आधुनिक निगरानी प्रणाली से लैस किया जाएगा। इन सभी थानों में वीडियो के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा होगी।

योजना के मुताबिक राज्य के 606 थानों में कुल 8,854 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी के जरिये उन फरियादियों की भी शिकायत दूर हो जायेगी, जो लगातार इस बात की शिकायत करते हैं कि थाने में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी की प्लेसिंग ऐसी रहेगी, कि थाने का कोई भी हिस्सा निगरानी से बाहर ना रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण, पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की मनमानी को रोकना है।

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी की निगरानी में मेन गेट, लॉकअप, कॉरिडोर, लॉबी, रिसेप्शन, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर कक्ष के अलावा वाशरूम भी होंगे। ताकि थाने की हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो। इससे पहले मंगलवार को रांची के जगरनाथपुर थाना में कैमरों की टेस्टिंग शुरू की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर रांची के नामकुम थाना, जगरनाथपुर थाना और ST-SC थाना में कैमरे लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा कैमरों की क्वालिटी के साथ माइक्रोफोन सिस्टम की भी जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कैमरों से रिकॉर्ड होने वाली ऑडियो-वीडियो फुटेज को 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *