रांची जवानों पर हमला : हिमाकत तो देखिये! जवानों पर कर दिया हमला, दिनदहाड़े भरे बाजार में पत्थर से मारा, घायल जवान अस्पताल में भर्ती

Ranchi: Attack on soldiers: Just see the audacity! Soldiers were attacked, stoned in the market in broad daylight, injured soldier admitted to hospital

Ranchi Police : राजधानी रांची में एक बड़ी घटना हुई है। पुलिस टीम पर ऑटो ड्राइवर ने हमला कर दिया। इस घटना में दो जवान घायल हो गये हैं। घायल जवान को अस्पताल में फर्ती कराया गया है। मामला राजधानी के कटहल मोड़ का है। घटना का VIDEO भी सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। ट्रैफिक व्यवस्था संभाले जवानों पर अचानक ऑटो चालकों का झुंड टूट पड़ा।

 

जानकारी के मुताबिक नियम तोड़ने पर एक युवक को जवानों ने पकड़ा तो उसे छुड़ाने के लिए चार-पांच युवक टूट पड़े। युवकों ने ट्रैफिक जवानों को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि जवानों ने भी हिम्मत दिखायी, लेकिन हमलावरों ने ईट पत्थर से जवानों को मारना शुरू कर दिया। पत्थर एक जवान के सर पर लगा, जिसके बाद जवाब नीचे गिर पड़ा। गंभीर रुप से घायल जवान का नाम रोहित गंझू है।

 

जवान को जमीन पर गिरते देख ट्रैफिक जवानों पर जानलेवा हमला करने के बाद सभी युवक फरार गये। इतना होने के बावजूद जवानों ने एक युवक को नहीं छोड़ा। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। हमले में शामिल युवकों की तलाश की जा रही है। घायल होमगार्ड जवान रोहित गंझू का प्राथमिक उपचार कटहल मोड़ के पास मौजूद रिंची अस्पताल में कराया गया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles