गजब की LOVE Story: 12वीं के छात्र से प्यार के चक्कर में 3 बच्चों की मां ने तोड़ी 2 शादी, छात्र से किया…. जारी किया अपना VIDEO, दंग रह जायेंगे आप

Amazing LOVE Story: Mother of 3 children broke 2 marriages, after divorce married a 12th class student... watch VIDEO

Viral love story: प्यार न उम्र देखता है ,न जात पात…. इसकी आहट मिलते ही सारी दीवार और बंधन तोड़ने को बेकरार हो जाता है। ऐसा ही एक अनोखी प्यार की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

दरअसल एक तीन बच्चों की माँ को एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 साल के बच्चे से प्रेम हो गया और इस महिला ने अपने पति और 3 बच्चे को छोड़कर उससे शादी कर ली और साथ ही हिन्दू लड़के से शादी करने के बाद अपना नाम शबनम से बदलकर शिवानी रख लिया।

क्यों है चर्चा में ये love story

हैरानी की बात तो इस बात की है कि शबनम की पहले से ही दो शादी हो चुकी थी और अब तीसरे बार  12वीं के छात्र शिवा से शबनम ने शादी कर ली और शिवा की दुल्हन बन गई।मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से है,

कौन है शबनम से बनी शिवानी

शबनम की उम्र 25-30 साल की बताई जा रही है, उन्होंने अपने जीवन में तीसरी शादी की है, इस बार उसकी शादी 17 साल के शिवा से, जो कक्षा 12 का छात्र है। शबनम की पहली शादी अलीगढ़ में हुई थी, जो टूट गई।

फिर दूसरी शादी अमरोहा में हुई, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन पिछले साल उसके पति के साथ सड़क हादसा हो गया।जिसके बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया। इसी दौरान शबनम की मुलाकात मॉर्निंग वॉक के दौरान शिवा से हुई, और दोनों में प्यार हो गया।

शबनम ने अपने दूसरे पति से तलाक ले लिया, बच्चों को उनके पास छोड़ा, और शिवा के साथ मंदिर में शादी कर ली।इस शादी के बाद उसने अपना नाम शबनम से शिवानी रख लिया और हिंदू धर्म अपनाने की बात भी सामने आई है।

दोनों ने शादी के बाद वीडियो भी जारी किया और कहा कि यह अपनी मर्जी से ये शादी हुई है और वे खुश हैं। पंचायत ने भी शबनम की मर्जी को मान्यता दी।

सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया

यह मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यह घटना समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है कोई इसे व्यक्तिगत आजादी मान रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का बहाना।

किसी ने कहा कि पहले दो बार तलाक दे चुकी है और तीसरी बार इस बात की क्या गारंटी है की 17 साल के लड़के को यह धोखा नहीं देगी फिर इसमें एक बात और है कि इसके तीन बच्चे हैं उनको छोड़कर ये तीसरी जगह इसने शादी की है। अपने बच्चों की जिम्मेदारी से भाग कर इसने जीवन को एक मजाक बना दिया है।

Related Articles