बिहार पुलिस ने निकली अपने स्पेशल ब्रांच में SI पद पर वैकेंसी, जाने कैसे कर सकते है आवेदन और क्या है आवेदन की अंतिम तारीख

Bihar Police has released vacancies for the post of Sub-Inspector (SI) in its Special Branch; find out how to apply and what the application deadline is.

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने राज्य के गृह विभाग के अंतर्गत स्पेशल ब्रांच में SI पद पर भर्ती निकाली है . बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी के लिए अब आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित किया गया है. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 9 अगस्त 2026 है.

आवेदन करने के लिए जनरल, बीसी और अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपये एप्लीकेशन फीस है. इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला जो बिहार की रहने वाली हैं सभी को 100 रुपये ही फीस के तौर पर जमा करने होंगे.

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से ज्यादा होनी चाहिए. पुरुष वर्ग में अधिकतम उम्र 37 साल और महिला के लिए 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online for the Post of Police Sub Inspector के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट करना होगा.
  • इसके बाद Fill Application Form पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
  • आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट लेकर जरूर रख लें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *