दो महीने बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई, सिपाही ने बहन को गोली मारकर खुद को भी शूट किया; बेड पर मिले दोनों के शव

Wedding festivities were just two months away; a constable shot his sister and then himself—both bodies were found on the bed.

Crime News: मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला पुलिस में तैनात एक सिपाही ने अपनी शादीशुदा बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद सर्विस पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिहार की राजधानी पटना की है। जिस सिपाही ने गोली मारी, वो मोतिहारी जिला पुलिस में तैनात थे।

घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर दोनों के शव एक ही बेड पर मिले। पुलिस ने सिपाही की सर्विस पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

भाई-बहन की पहचान हुई

मृतकों की पहचान ओमचंद उर्फ सोनू (30) और उनकी बहन गायत्री देवी (21) के रूप में हुई है। ओमचंद की पोस्टिंग मोतिहारी जिला पुलिस में थी, जबकि गायत्री देवी की शादी हो चुकी थी। दोनों मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए गए हैं।बताया गया कि परिवार पिछले करीब एक साल से मिथिला कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रह रहा था।

कहासुनी के बाद अचानक चली गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम घर के भीतर भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद ओमचंद ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी बहन गायत्री देवी को गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर गई। इसके बाद सिपाही ने कथित तौर पर उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली।घर के अंदर अचानक गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य घबरा गए और बाहर की ओर भागे।

आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, मचा हड़कंप

लगातार गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।घटना के बाद मिथिला कॉलोनी में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने सिपाही की सर्विस पिस्टल को जब्त कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल, 33 गोलियां और दो खोखे मिलने की जानकारी सामने आई है।

आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई, जिसके बाद सिपाही ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की जान ले ली?पुलिस की शुरुआती जांच में भाई-बहन के बीच पारिवारिक विवाद और कहासुनी की बात सामने आई है। हालांकि, गोली चलाने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले घर में क्या हुआ था, इसका पूरा क्रम सामने आ सके।

एक ही कमरे में खत्म हुई भाई-बहन की जिंदगी

जिस घर में परिवार पिछले करीब एक साल से रह रहा था, वहीं कुछ मिनटों के भीतर भाई-बहन की जिंदगी खत्म हो गई। पुलिस की जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे सिर्फ तत्काल विवाद था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close