वास्तु टिप्स: घर में स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक वातावरण बनाये रखने के लिए अपनाएं ये उपाय
Vastu Tips: Follow these measures to maintain health, happiness, and a positive atmosphere in your home.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बनावट, दिशाओं का संतुलन और आसपास का वातावरण परिवार के मानसिक और भावनात्मक माहौल को प्रभावित कर सकता है. यदि आप अपने घर को वास्तु के अनुरूप रखना चाहते हैं, तो कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखा जा सकता है.
वास्तु मान्यता के अनुसार घर के पास जुआघर, मदिरालय या अत्यधिक नकारात्मक गतिविधियों वाले स्थान नहीं होने चाहिए. इसके अलावा घर के भीतर सूखे पेड़, कांटेदार पौधे और मुरझाई हुई वनस्पतियां रखने से भी बचने की सलाह दी जाती है.
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को हल्का और खुला रखने की सलाह दी जाती है. इस हिस्से में पानी, हरियाली, खुला स्थान या छोटा लॉन रखना शुभ माना जाता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा को अपेक्षाकृत ऊंचा और भारी रखने की परंपरागत मान्यता है.
वास्तु के अनुसार घर के मध्य भाग को यथासंभव खुला रखना चाहिए, ताकि हवा और प्रकाश का बेहतर संचार हो सके. कमरों के दरवाजे बहुत छोटे न हों और छत अत्यधिक नीची न हो।









