बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये फूड आइटम, नहीं तो पड़ सकते है बीमार
Avoid eating these food items during the rainy season at all costs, or else you might fall ill.

बारिश का मौसम ठंडी हवा और हल्की फुहारों की वजह से हर किसी को पसंद आता है. लेकिन यही मौसम खाने-पीने में थोड़ी सी लापरवाही होने पर पेट खराब होने की वजह भी बन सकता है.आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें बारिश के मौसम में कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए.
- ज्यादा तला हुआ खाना जैसे कि समोसे और पकौड़े इस मौसम में आसानी से नहीं पचता. इसे खाने से पेट भारी लग सकता है, गैस बन सकती है और सीने में जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है.
- पालक, पत्तागोभी और दूसरी पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी, कीड़े या बैक्टीरिया रह सकते हैं. अगर इन्हें ठीक से धोकर और पकाकर नहीं खाया गया, तो पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है.
- खुले में रखा खाना जल्दी खराब हो सकता है और उस पर धूल, मक्खियां या गंदगी भी लग सकती है. ऐसे खाने से दस्त, पेट दर्द और फूड इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
- सीफूड पूरी तरह ताजा या सही तरीके से तैयार न हो, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इस मौसम में इसे खाने से बचना बेहतर माना जाता है.
- ज्यादा समय से कटे हुए फल को खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. हमेशा ताजे फल खरीदें और खाने से ठीक पहले खुद काटकर खाएं.









