मरा सांप भी काट लेता है: युवती ने मरे सांप को छुपा, कांटने से चली गयी जान, विशेषज्ञों ने बताया, कैसे मरा हुआ सांप भी होता है जहरीला

Even a dead snake can bite: A young woman hid a dead snake and died from the bite. Experts explain how even a dead snake can be poisonous.

Snake News : देश में सांपों से जुड़ी कई कहानियां है। टीवी से लेकर फिल्मों में सांपों को लेकर एक से बढ़कर कहानियां दिखायी जाती है। उनमें से कुछ सच्ची होती है, तो कुछ मनगढ़ंत भी होती है। लेकिन इस बार जो हम आपको कहानी बता रहे हैं, वो बिल्कुल सच्ची है। क्या आप जानते हैं कि सांप मरने के बाद भी डंस सकता है। ये सच है…..मध्य प्रदेश के मुरैना में 18 वर्षीय युवती की मौत मरे हुए सांप के काटने से हो गई।

 

यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि क्या मृत सांप भी जहर फैला सकता है? विशेषज्ञों का कहना है कि सांप मरने के बाद भी कुछ समय तक जहरीला रहता है। देश में इससे जुड़े कई मामले सामने आए हैं। वैसे तो सांप काटने की घटनाएं ग्रामीण भारत में आम हैं, लेकिन मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में 26 अक्टूबर को सामने आया मामला बेहद चौंकाने वाला है। यहां 18 वर्षीय युवती की मौत एक “मरे हुए सांप के काटने” से हो गई।

 

सुनने में यह अविश्वसनीय लगता है, लेकिन मेडिकल साइंस और विशेषज्ञों की रिपोर्ट इसे सच साबित करती है।घटना के बाद ग्रामीणों के मन में सवाल उठे — क्या सचमुच मृत सांप किसी को काट सकता है? अगर हां, तो इसका वैज्ञानिक आधार क्या है?

 

झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान

जानकारी के अनुसार युवती भारती को घर में दिखे मरे हुए सांप ने काट लिया। पहले तो परिवार ने इस पर यकीन नहीं किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घबराहट फैल गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए।

 

एक गांव से दूसरे गांव तक तांत्रिकों और देसी इलाज कराने में कीमती समय बर्बाद हुआ, जबकि इसी दौरान जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। अंत में जब परिवार उसे गंभीर हालत में सबलगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

 

क्या यह पहली घटना है? विशेषज्ञों ने किया बड़ा खुलासा

यह मामला जितना दुर्लभ लगता है, उतना अकेला नहीं है। असम के शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाशित मेडिकल रिपोर्ट “A Case Report of Dead Snake Envenoming and Treatment” में ऐसे तीन मामलों का जिक्र किया गया है, जो साबित करते हैं कि सांप मरने के बाद भी जहरीला हमला कर सकता है।

 

 

भारत में आए मौत या गंभीर हालत के दर्ज मामले

1. कोबरा का हमला — मरने के बाद भी जानलेवा

असम के शिवसागर जिले में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने मोनोकोल्ड कोबरा को मार दिया। जब वह मृत सांप को उठाकर फेंक रहा था, तो सांप के कटे हुए सिर ने उसके अंगूठे में तेज़ी से काट लिया।

कुछ ही मिनटों में दर्द कंधे तक फैल गया, उल्टियाँ होने लगीं। अस्पताल में एंटी-वेनम देने के बावजूद उसके घाव में सड़न हो गई और लगभग 40 दिनों बाद वह पूरी तरह ठीक हो सका।

 

2. मौत के तीन घंटे बाद ब्लैक करैत का डसना

असम के कामरूप जिले में लोगों ने एक ब्लैक करैत सांप को मारकर फेंक दिया। करीब 3 घंटे बाद एक व्यक्ति ने उसका सिर उठाया, तभी “मृत सांप” ने काट लिया।

शुरुआत में दर्द न होने के कारण उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन रात में उसे सांस लेने और निगलने में दिक्कत हुई — ये न्यूरोटॉक्सिक जहर के लक्षण थे। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। 43 घंटे बाद सुधार शुरू हुआ और छठे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी मिली।

 

मरा हुआ सांप कैसे काट लेता है?

विशेषज्ञों के अनुसार:

• सांप के न्यूरो-मस्क्युलर रिफ्लेक्स मरने के कुछ घंटों बाद तक सक्रिय रह सकते हैं।

• उसका जहर दांतों और ग्लैंड्स में मौजूद रहता है, जो दबाव पड़ने पर शरीर में प्रवेश कर सकता है।

• सांप का सिर अलग कर देने के बाद भी उसके नर्व एंड्स सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए कटे हुए सिर को छूना भी खतरनाक है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles