शादी से लौट रही रही दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन के चाचा और भाई सहित चार की गयी जान, शादी समारोह में मचा हाहाकार

The train returning from the wedding met with an accident, four people including the bride's uncle and brother died, there was chaos in the wedding ceremony

Road Accident : शादी समारोह से लौट रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में दुल्हन के चाचा और भाई समेत चार लोगों की जान चली गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के रहने वाले थे। घटना बिहार के मोतिहारी के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर मेवात लाइन होटल के पास की है।

 

हादसा उस वक्त हुआ, जा शादी समारोह से लौट रहे ऑटो को सड़क किनारे खड़ी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लड़की के चाचा दीपक साह(30), लड़की के भाई यश राज(17), रितेश(15) और नितेश(10) के रूप में हुई हैं।

 

बताया जा रहा है कि दीपक साह, यश राज केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर और रितेश और नितेश कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव के रहने वाले थे। आसनारायण शाह की बेटी की शादी मोतिहारी के अवधेश चौक स्थित एक निजी होटल में हुई थी। विवाह के बाद वधू विदाई के समय परिवार के सदस्य टेम्पू में सवार होकर घर लौट रहे थे।

 

रास्ते में मेवात लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक से टेम्पू की टक्कर हो गई। बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया।

 

वहां इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज जारी है। जिनकी पहचान महम्मदपुर निवासी अमन कुमार, सुजल, रामजीवन कुमार, शनि कुमार के रूप में हुई है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles