IAS मियां-बीबी की लड़ाई: आईएएस पत्नी ने आईएएस पति पर दर्ज करायी FIR, जासूसी कराने, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना सहित ये गंभीर आरोप , राज्य में मचा हड़कंप

IAS husband-wife feud: IAS wife files FIR against IAS husband, alleges spying, physical and mental torture, sparks uproar in the state

IAS Bharti Dixit and Ashish Modi : IAS भारती दीक्षित ने अपने IAS पति आशीष मोदी के खिलाफ FIR दर्ज करायी है। यही नहीं IAS पत्नी ने अपने IAS पति को लेकर गंभीर आरोप लगाये है। यह विवाद अब केवल पति-पत्नी के झगड़े तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक साख और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी उजागर करता है। यह मामला 2014 बैच के IAS कपल से जुड़ा होने के कारण राजस्थान की नौकरशाही में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।

 

पूरा मामला राजस्थान का है, जहां राज्य के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों — भारती दीक्षित और आशीष मोदी — के बीच घरेलू हिंसा का मामला सामने आया। IAS भारती दीक्षित ने अपने पति और सहकर्मी अधिकारी आशीष मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

फाइनेंस विभाग में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर पदस्थ IAS अधिकारी भारती दीक्षित ने अपने पति और सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट विभाग के निदेशक IAS आशीष मोदी के खिलाफ जयपुर के SMS हॉस्पिटल पुलिस स्टेशन में 7 नवंबर को मामला दर्ज कराया है।

 

शिकायत के अनुसार, भारती दीक्षित ने अपने पति पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न, जासूसी, और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

भारती दीक्षित का कहना है कि वर्ष 2014 में उनके पिता के कैंसर से जूझने के दौरान, आशीष मोदी ने उनकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और भावनात्मक दबाव डालकर जबरदस्ती शादी की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पति का असली चेहरा सामने आया — जो अक्सर शराब के नशे में हिंसक हो जाते थे और अपराधियों से मेलजोल रखते थे।

 

उन्होंने कहा कि 2018 में बेटी के जन्म के बाद हालात और बिगड़ गए। पति की हिंसा और धमकियों से परेशान होकर उन्हें कुछ समय के लिए जयपुर छोड़ना पड़ा। मातृत्व अवकाश के बाद जब वे लौटीं, तब आशीष मोदी का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो गया।

 

शिकायत में कहा गया है कि अक्टूबर 2025 में आशीष मोदी अपने एक साथी के साथ आए और भारती दीक्षित को जबरन सरकारी गाड़ी में बैठाकर ले गए। रास्ते में उन्होंने उन्हें घंटों तक बंधक बनाए रखा और बंदूक तानकर तलाक के लिए दबाव बनाया। उन्होंने धमकी दी कि यदि वह राजी नहीं हुईं, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे।

 

भारती दीक्षित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके कमरे में छिपा हुआ स्पाई कैमरा लगाया और मोबाइल फोन हैक कर सरकारी गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने दो सहयोगियों — सुरेंद्र विश्नोई और आशीष शर्मा — के नाम भी लिए हैं, जिन्हें इस गतिविधि में शामिल बताया गया है।

उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू हो चुकी है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।वहीं, IAS आशीष मोदी से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles