झारखंड-दो शिक्षकों की मौत: भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत, जनगणना ड्यूटी में जाने के दौरान हुआ हादसा

Jharkhand: Two teachers died in a horrific road accident while on census duty.

भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। जनगणना कार्य के लिए जा रहे दोनों शिक्षक कार की टक्कर का शिकार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों शिक्षकों की मौत हो गयी।
________________________________________
Jharhand Big Accident Two Teacher Death। भीषण सड़क हादसे ने शिक्षक बिरादरी को झकझोर दिया है। सड़स हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों शिक्षक जनगणना ड्यूटी में जा रहे थे। घटना गुमला जिले के कामडारा-बेड़ो मार्ग पर कोटबो मोड़ के पास हुई। इस दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई। दोनों शिक्षक जनगणना कार्य के सिलसिले में कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे ।

पुलिस ने बताया है कि मृतकों की पहचान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेमरटोली के शिक्षक धनेश्वर गोप और पारा शिक्षक बहुरन सिंह के रूप में हुई है। धनेश्वर गोप केनालोया गांव के निवासी थे, जबकि बहुरन सिंह सेमरटोली गांव के रहने वाले थे। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वे कोटबो मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और लतरा-कोंसा गांव की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कामडारा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इस दौरान धनेश्वर गोप की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, बहुरन सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर गुमला सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने भी रास्ते में ही अंतिम सांस ली।

घटना को लेकर स्कूल और गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles