झारखंड: केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा, मैं तुम्हे मार डालूंगा, अब रांची पुलिस ने झारखंड के इस जिले से किया गिरफ्तार

Jharkhand: Threatened to kill the Union Minister, said on the phone, I will kill you, now Ranchi Police arrested him from this district of Jharkhand

रांची। भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने फोन पर केंद्रीय राज्यमंत्री को धमकी दी थी। आरोपी का नाम नित्यानंद पाल है, जो झारखंड के धनबाद जिला से हुई है। धनबाद के हरिहरपुर के रहने वाले नित्यानंद पाल को रांची पुलिस ने सुरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है।

 

नित्यानंद पाल की गिरफ्तारी की पुष्टि रांची पुलिस के द्वारा की गई है। आरोपी ने रक्षा राज्य मंत्री को फोन पर धमकी क्यों दी उसका इरादा क्या था यह सब बातें पूछताछ के बाद सामने आएंगी। रक्षा मंत्री को धमकी देने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आयी थी। डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने एक टीम का गठित की थी।

 

फोन कॉल के सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की गयी। जिसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाले आरोपी की तलाश शुरू की गयी। टेक्निकल टीम की मदद से मिले साक्ष्य के आधार पर नित्यानंद पाल को धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नित्यानंद पाल को धनबाद से गिरफ्तार कर रांची लाया जा रहा है।

 

दरअसल जब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कश्मीर में थे, उसी दौरान उनके फोन पर पांच बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। हर बार फोन करने वाला व्यक्ति उन्हें जान से मारने की धमकी दिया करता था। उस दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड के डीजीपी को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद झारखंड पुलिस एक्शन में आयी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles