करम पर्व पर दर्दनाक हादसा: एक बच्चे को बचाने उतरे 5 और, पोखर में डूबकर छह बच्चों की मौत

Accident News। एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है। करम पर्व की खुशियां सोमवार सुबह उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार में हुआ। मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बच्चे करमा-धरमा पर्व के मौके पर पोखर में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे बच्चे भी पानी में उतर गए। लेकिन देखते ही देखते सभी छह बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

एक को बचाने की कोशिश में छह बच्चे डूबे
इधर, बच्चों के डूबने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण दौड़कर पोखर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला।इसके बाद परिजन उन्हें सुलतानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक-एक कर सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार
बच्चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। कुछ देर पहले तक करम पर्व की तैयारियों और उत्सव में जुटे परिवारों को अचानक अपने बच्चों की मौत की खबर मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की खबर के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतकों में तीन लड़कियां और तीन लड़के
मृत बच्चों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है।बताया गया है कि छह मृतकों में पांच बच्चे विष्णुटोला, नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड 27 के रहने वाले थे। वहीं ज्योति कुमारी सबौर के रजंदीपुर की निवासी थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजे गए
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से जानकारी ली।सभी छह बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पर्व के दिन गांव में पसरा मातम
जिस करम पर्व को लेकर सुबह से गांव में उत्साह था, उसी दिन एक साथ छह बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जिन घरों में बच्चों के लौटने का इंतजार था, वहां अब चीख-पुकार मची है।एक बच्चे को बचाने की कोशिश में पांच और बच्चे पानी में उतर गए और देखते ही देखते छह परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद कल बच्चों का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *