क्या आपको भी महसूस होती है हमेशा थकान? हो सकती है इन विटामिन्स की, जाने कैसे करे इससे दूर

Do you also feel constantly tired? It could be due to a lack of these vitamins—find out how to overcome it.

क्या आपको भी हर समय शरीर थका हुआ लगता है, नींद पूरी होने के बाद भी एनर्जी महसूस न होता है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार इसकी वजह सिर्फ स्ट्रेस या कम नींद नहीं, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है.आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी से आपको बार-बार थकान का कारण बन सकती है.

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नसों को हेल्दी रखने में मदद करती है. इसकी कमी होने पर शरीर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती, जिससे लगातार थकान और कमजोरी  महसूस हो सकती है.

B12 की पूर्ति के लिए दूध, दही, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड अनाज जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल किया जा सकता है.

विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर शरीर में दर्द, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है.

रोजाना कुछ समय धूप में रहें. अंडा, मशरूम और फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें.

विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ आयरन के अब्जॉर्प्शन में भी मदद करता है. इसकी कमी होने पर शरीर जल्दी थक सकता है और बार-बार कमजोरी महसूस हो सकती है. इसके लिए आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी और शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close