महेंद्र सिंह धौनी: …मां दिउड़ी के दरबार में पहुंचे धौनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ की पूजा अर्चना, प्रशासन को संभालना पड़ा मोर्चा

Mahendra Singh Dhoni: ...Dhoni reached the court of Maa Diuri, performed Puja with wife Sakshi and daughter Jiva, administration had to take charge

Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन व झारखंड के धरतीपुत्र महेंद्र सिंह की मां दिउड़ी के प्रति गहरी आस्था है। वो हमेशा मां के इस दरबार में मत्था टेकते हैं। सावन के इस महीने में भी महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार संग सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थी।

 

इधर धौनी के आने की भनक लगी, मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान लोगों ने धौनी के समर्थन में जमकर नारे भी लगाये। दरअसल धौनी की मां सोलहभुजी के प्रति गहरी आस्था है। उन्हें जब भी समय मिलता है, वे बिना प्रचार के माता के दर्शन के लिए आते हैं।

 

मंदिर के पुजारी के मुताबिक धौनी ने विशेष पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। धौनी कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और फिर रांची के लिए रवाना हो गए। धौनी जब तक मंदिर में रहे, पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। भीड़ काफी ज्यादा धोनी के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थी, उन्हें रोकने केलिए पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद थी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles