NEET UG री-एग्जाम 2026: NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें ड्रेस कोड और नए नियम

NEET UG Re-exam 2026: NTA issues strict guidelines; check dress code and new rules.

नई दिल्ली: 21 जून को आयोजित होने जा रही नीट यूजी 2026 री-परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए NTA ने उम्मीदवारों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली वस्तुओं के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी (NEET UG) री-परीक्षा के लिए आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर दी है। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि PwD/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह समय शाम 6:20 बजे तक रहेगा।
​इस परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए एजेंसी ने ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और वर्जित वस्तुओं को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं।

​मौसम को देखते हुए मिली विशेष छूट

​चूंकि देश के कई हिस्सों में बारिश का मौसम है, इसे ध्यान में रखते हुए एनटीए ने उम्मीदवारों को इस बार कुछ खास रियायतें दी हैं:

​• पानी की बोतल: परीक्षा केंद्र के अंदर पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

• ​एडमिट कार्ड की सुरक्षा: उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को भीगने से बचाने के लिए उसे ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पाउच में रख सकते हैं।

​ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं?

​एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन हल्के कपड़े पहनकर आएं। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार फुल स्लीव्स या उनी कपड़े पहनने की भी अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें लागू होंगी:

​• जूते-चप्पल: परीक्षा केंद्र पर चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है। ऊंची हील वाले जूते पहनने वाले उम्मीदवारों की गहन जांच की जाएगी।

• ​धार्मिक पहनावा: कलवा, पगड़ी, हिजाब, या अन्य धार्मिक प्रतीकों को पहनकर आने की पूरी अनुमति होगी।

• ​समय का रखें ध्यान: फुल स्लीव्स, उनी कपड़े या धार्मिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बाकी अभ्यर्थियों से काफी पहले पहुंचना होगा, ताकि उनकी सुरक्षा जांच समय पर और आसानी से पूरी की जा सके।

​इन चीजों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

​परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए NTA ने कई चीजों को पूरी तरह से प्रतिबंधित (बैन) कर दिया है:

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन आदि परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
  • मेटल की वस्तुएं: बड़े बेल्ट, बक्कल, भारी ज्वेलरी (आभूषण) और धातु से बनी कोई भी चीज पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

​बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

​परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए राहत की बात: यदि किसी तकनीकी खराबी, सर्वर डाउन होने या इंटरनेट की समस्या के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को केंद्र पर उपलब्ध कराया गया एक घोषणा पत्र (Declaration Form) भरना होगा।

एनटीए के अनुसार, यह बायोमेट्रिक प्रक्रिया जरूरत पड़ने पर परीक्षा शुरू होने से पहले या खत्म होने के बाद भी पूरी की जा सकती है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *