झारखंड: इरफान अंसारी की धमकी को निशिकांत दुबे ने दिया चैलेंज, कहा, “इरफ़ान भैया आप तो आदेश के बाद भी भाजपा का एक झंडा भी नहीं छू पाएंगे”

Jharkhand: Nishikant Dubey challenged Irfan Ansari's threat, said, "Irfan Bhaiya, you will not be able to touch even one BJP flag even after the order"

रांची/जामताड़ा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की धमकी पर सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि वो भाजपा के एक झंडा भी नहीं छू पायेंगे। दरअसल झारखंड सरकार के मंत्री और जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार में हाल ही में कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट को लेकर तीखा बयान दिया था।

 

इरफान अंसारी ने कहा था कि “कांग्रेस कार्यालय हमारे लिए मंदिर समान है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां तोड़फोड़ करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। आदरणीय राहुल गांधी जी अगर इशारा कर दें तो हम भाजपा के हर कार्यालय को खंडहर बना देंगे। अगर भाजपा में दम है तो झारखंड में आकर ऐसा करके दिखाए, मैं चुनौती देता हूँ—पूरा झारखंड भाजपा का नक्शा बदल दूँगा।”

 

इस बयान पर पलटवार करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इरफ़ान भैया आप तो आदेश के बाद भी भाजपा का एक झंडा भी नहीं छू पाएंगे,मैंने तो देवघर के टॉवर चौक पर आपका पूरा कांग्रेस कार्यालय ही ढहा दिया,बरसने वाले मेघ गरजते नहीं?

 

स्वास्थ्य मंत्री ने जतायी थी नाराजगी 

अंसारी ने बिहार में हुए विवादित घटनाक्रम पर कहा कि भाजपा की इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय राजनीतिक दलों के लिए मंदिर की तरह होते हैं, और किसी भी पार्टी कार्यालय पर हमला करना सीधे तौर पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर भाजपा ने झारखंड में ऐसी हरकत करने की कोशिश की तो कांग्रेस और सहयोगी दल मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

बिहार चुनाव पर दी थी प्रतिक्रिया 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री अंसारी ने कहा कि क्षेत्रीय दल हमेशा बड़े भाई की भूमिका निभाते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियां नेतृत्व करती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है और महागठबंधन के अन्य दल उसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles