पेश है आपके बजट में 110cc की बाइक्स कीमत जान कर हैरान हो जाएंगे आप, जाने क्या है इसके फीचर्स
Here are some 110cc bikes that fit your budget; the prices will surprise you—find out what features they offer.

भारत में 110cc बाइक सेगमेंट काफी पॉपुलर है. रोजमर्रा के सफर के लिए लोग इसे किफायती, आरामदायक और भरोसेमंद विकल्प मानते हैं. लगातार बढ़ते पेट्रोल की कीमत को देखते हुए ऐसी बाइक चुनना और भी जरूरी हो गया है जो जेब पर ज्यादा बोझ न डाले और बढ़िया माइलेज दे. आइए जानते हैं कौन सी बाइक है सबसे सस्ती और सबसे भरोसेमंद।
TVS Sport
इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह करीब 70 km/l तक माइलेज दे सकती है. बाइक का वजन सिर्फ 112 kg है. इसका सिंपल कम्यूटर-फ्रेंडली डिजाइन और लंबी सीट ऐसी है कि राइडर के साथ पीछे बैठने वाला भी आराम से सफर कर सकता है.
इसमें सेल्फ स्टार्ट, अलॉय व्हील्स और TVS की Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है. शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 57,950 रुपये रखी गई है।
TVS Radeon
इसमें 109.7cc का वही भरोसेमंद इंजन मिलता है, यह करीब 68 km/l तक का माइलेज दे सकती है.
इसमें LED DRLs, USB चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 57,350 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.
Honda Livo
यह बाइक 109.51cc के फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आती है। इसके एग्रेसिव टैंक श्राउड्स, शार्प ग्राफिक्स और थोड़ा मस्क्युलर डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. इसमें साइलेंट स्टार्टर सिस्टम, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें, तो इसका बेस ड्रम वेरिएंट ₹80,081 में आता है.
TVS Star City Plus
इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक करीब 67 km/l तक का माइलेज दे सकती है.
TVS ने इसमें ETFi टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर होता है और फ्यूल एफिशिएंसी में भी फायदा मिलता है. कीमत की बात करें तो TVS Star City Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 72,500 रुपये है.







