रांची : “5 दिन में जयराम महतो की हो गिरफ्तारी” विधायक व पुलिस एसोसिएशन का विवाद गहराया, एसोसिएशन ने कहा, पांच दिन के भीतर किया जाये अरेस्ट

Ranchi: "Arrest Jairam Mahto within 5 days" — Dispute between MLA and Police Association escalates; Association demands arrest within five days.

रांची। विधायक जयराम महतो मुश्किलों में है। थाना प्रभारी विवाद मामले में उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गयी है। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पिछले तीन-चार दिनों से एसोसिएशन के साथ जयराम महतों का विवाद काफी बढ़ गया था।

अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने भी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कार्रवाई की मांग की है।एसोसिएशन ने आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

व्हाट्सएप कॉल पर अमर्यादित भाषा और धमकी का आरोप

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा के अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की रात विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने मोबाइल से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल किया।

आरोप के अनुसार, बातचीत के दौरान थाना प्रभारी के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें धमकी भी दी गई। एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक ने कहा था कि सरकार बदलने के बाद जिस थाने में रहोगे, वहां खोजकर नौकरी बर्बाद कर दी जाएगी।

समर्थकों के साथ थाने पहुंचने और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त की रात जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे थे। वहां भी थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।आरोप है कि थाना कार्यालय में रखे सामान को तितर-बितर कर दिया गया और थाना प्रभारी की नेम प्लेट भी तोड़ दी गई। घटना के संबंध में बरवाअड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ बयानबाजी का आरोप

रांची जिला शाखा ने आरोप लगाया कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के खिलाफ तथ्यहीन बयान और अमर्यादित भाषा वाले वीडियो जारी किए जा रहे हैं।एसोसिएशन ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की ओर से पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस तरह का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा को प्रभावित करता है। संगठन ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय की ओर से विधायक जयराम महतो और अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की गई है। रांची जिला शाखा ने भी इस मांग का समर्थन किया है।एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मामले की कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी कर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। अब इस मामले में आगे पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *