पूर्व सीएम के बेटे की ‘सीक्रेट’ शादी : कांग्रेस नेत्री पल्लवी सक्सेना ने किया पत्नी होने का दावा, दो पत्नियों के दावे, तीसरी शादी पर पल्लवी बोली, शादी किया है, जुर्म नहीं…

Former CM's son's 'secret' wedding: Congress leader Pallavi Saxena claims to be his wife, claims two wives, on third marriage Pallavi says, "Married, not a crime..."

Ex Minister Deepak Joshi : पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और मंत्री रहे दीपक जोशी की पत्नी को लेकर विवाद छिड़ा है। मंत्री रहे दीपक जोशी को लेकर कई महिलाओं ने दावा किया है, उन्होंने दीपक से शादी रचायी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की दूसरी शादी को लेकर राजनीति भी गरमायी हुई है। 63 वर्षीय दीपक जोशी ने भोपाल निवासी पल्लवी सक्सेना से विवाह किया, जिसके बाद कई दावे और विवाद सामने आए।

 

 

पल्लवी सक्सेना ने मीडिया से बातचीत में इन सभी आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी है।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी दूसरी शादी है। 63 वर्षीय दीपक जोशी ने भोपाल निवासी पल्लवी सक्सेना से विवाह किया है। शादी की तस्वीरें सामने आते ही यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया। इ

 

सके साथ ही कुछ अन्य महिलाओं द्वारा खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताए जाने से विवाद और गहरा गया।इस पूरे घटनाक्रम के बीच दीपक जोशी की पत्नी पल्लवी सक्सेना शादी से जुड़े तमाम सवालों और आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपक जोशी की पहली पत्नी स्वर्गीय विजया दीदी के निधन के बाद ही दोनों ने विवाह किया है और यह रिश्ता पूरी तरह वैध और सामाजिक रूप से स्वीकार्य है।

 

पल्लवी सक्सेना ने कहा कि वह और उनका परिवार अचानक खड़े हुए इस विवाद से बेहद आहत हैं। उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनकी निजी जिंदगी इस तरह सार्वजनिक बहस और राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन जाएगी। पल्लवी के अनुसार, दीपक जोशी ने उन्हें अपनी पिछली वैवाहिक स्थिति और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं की पूरी जानकारी पहले ही दे दी थी।

 

अन्य महिलाओं के दावों पर सवाल

पल्लवी सक्सेना ने उन महिलाओं के दावों को भी खारिज किया है, जो खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन दो नामों—नम्रता जोशी और शिखा मित्रा—की चर्चा हो रही है, उनके दावों में कई विरोधाभास हैं। शिखा मित्रा द्वारा 2016 में शादी का दावा किया जा रहा है, जबकि दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया दीदी का निधन 2021 में कोविड महामारी के दौरान हुआ था। ऐसे में 2016 की शादी का दावा अपने आप में सवालों के घेरे में है।

 

पल्लवी ने यह भी बताया कि वर्ष 2018-19 के दौरान शिखा मित्रा के पति गौतम मित्रा उनके जीवन में मौजूद थे, जिससे उनके दावे और कमजोर पड़ते हैं। वहीं, नम्रता जोशी को लेकर पल्लवी ने कहा कि उनकी शादी 2021 में रजिस्टर्ड बताई जाती है, लेकिन वह कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आईं और लगातार अपने मायके में ही रह रही हैं।

 

कानूनी स्थिति और पारिवारिक सहमति

पल्लवी सक्सेना के अनुसार, दीपक जोशी ने तलाक से जुड़ा मामला न्यायालय में दर्ज कराया था और इसकी जानकारी उन्होंने उन्हें पहले ही दे दी थी। उनका कहना है कि यदि कोई वैध पत्नी होती, तो वह घर में रहती, इस तरह छिपकर या फरार नहीं रहती। पल्लवी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका और दीपक जोशी का रिश्ता जल्दबाजी में नहीं, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ।

 

उन्होंने बताया कि फरवरी महीने से वे दीपक जोशी को जानती हैं। दीपक जोशी के बड़े-बुजुर्ग स्वयं उनके घर रिश्ता लेकर आए थे। पल्लवी के पिता गुलाबचंद तामोट, जो पुलिस सेवा (पीएस) में रह चुके हैं, ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दी थी।

 

सादगी से हुई शादी

पल्लवी सक्सेना ने बताया कि विवाह से पहले घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। इसके बाद 4 दिसंबर को भोपाल स्थित आर्य समाज मंदिर में दोनों ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में विवाह किया। शादी की तस्वीरें भी उन्होंने मीडिया के साथ साझा की हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles