4 दिन बाद खत्म हुआ इंतजार… NIT छात्र का शव मिला, चेकडैम में नहाने गया था और फिर नहीं लौटा

आसंगी चेकडैम में डूबे बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव सोनारी दोमुहानी से बरामद, कैंपस में पसरा मातम।

 

Jamshedpur:

जमशेदपुर के आसंगी चेकडैम में डूबे एनआईटी जमशेदपुर के छात्र मीर तनवीर हसन का शव आखिरकार चार दिन बाद गुरुवार सुबह सोनारी के दोमुहानी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर के बाद परिजनों और एनआईटी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मीर तनवीर हसन रविवार को आरआईटी के पास खरकाई नदी स्थित आसंगी चेकडैम में दोस्तों के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से ही एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

चार दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सोमवार से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के चौथे दिन गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सोनारी के दोमुहानी के पास छात्र का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही परिजन और कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले थे और एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे।

कैंपस में पसरा मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दुखद घटना के बाद एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शोक का माहौल है। छात्रों ने नदी और चेकडैम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई है। वहीं, घटना के बाद से परिजन भी जमशेदपुर में मौजूद रहे और पूरे समय प्रशासन के संपर्क में बने रहे।

अब इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जलाशयों और चेकडैम जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *