3 अगस्त से 6 अगस्त के बीच मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड में जारी किया बारिश का अलर्ट, 8 अगस्त तक इन राज्यों में जारी किया चेतावानी
The Meteorological Department has issued a rainfall alert for Bihar and Jharkhand from August 3 to August 6, and a warning for these states up to August 8.

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक अच्छी बारिश हो सकती है.
विभाग के अनुसार, 3 से 6 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, 3 अगस्त को और 3 से 5 अगस्त तक विदर्भ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं,3 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर समेत उत्तर एवं पूर्वोत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, नवादा, जमुई और पश्चिम चंपारण सहित दक्षिण एवं मध्य बिहार के कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को झारखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. वहीं, 4 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में (गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो) के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।









