नारकोटिक्स ब्यूरो में SI पद की निकली वेकैंसी, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Vacancy for SI post in Narcotics Bureau; salary to exceed ₹1 lakh.

SSC ने  Narcotics Control Bureau में Sub-Inspector और Junior Intelligence Officer पद के लिए वेकैंसी निकली हैं, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होगी और 22 जून 2026 तक चलेगी. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है. करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुलेगी और Tier 1 परीक्षा अगस्त या सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 से 32 साल (पोस्ट के अनुसार अलग अलग) रखी गई है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें.

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. जबकि SC, ST और PH उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है. सभी महिला उम्मीदवारों को भी फीस से छूट दी गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *