ISIS प्रेम,गजवा-ए-हिंद का नारा,रांची में पकड़ा गया भड़काऊ पोस्ट करने वाला फरहान

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन के बीच झारखंड के रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के सोशल मीडिया हैंडल से आतंकवागद समर्थित कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। शख्स ने इंस्टाग्राम पर ‘गजवा-ए-हिंद’का नारा,भारतीय सेना का अपमान और वह झंडा साझा किया है,जो ISIS, तालिबान,अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। झारखंड के बीजेपी नेता की शिकायत पर उक्त युवक को रांची पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है,अब उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
Apple Watch Ultra 3 is launching later this year and here is everything we know about it
रांची से बीजेपी विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ सीपी सिंह ने अपने एक्स हैंडल से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने उस युवक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ध्यान दें!फरहान मलिक,रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं,वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ी हैं।
इंस्टाग्राम पर ‘गजवा-ए-हिंद’ का नारा,भारतीय सेना का अपमान और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है,जो ISIS,तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है,बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है।
उन्होंने आगे लिखा कि यह मामला केवल एक युवक का नहीं,बल्कि उस जहरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ्तार कर पूरी गहराई से जांच हो। कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है? ऐसी सोच,ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया,तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है,तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।
‘सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत’, जानें किसने कही ये बात
बीजेपी विधायक की शिकायत पर रांची पुलिस का भी जवाब आया। उन्होंने लिखा कि महाशय,इस मामले को त्वरित संज्ञान लेते हुए,व्यक्ति को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है और आगे की करवाई की जा रही है। इसपर सीपी सिंह ने रांची पुलिस का धन्यवाद भी किया।








