कल झारखंड बंद: 4 जून को आदिवासी संगठनों ने बुलाया बंद, दिखेगा व्यापक असर, जानिए क्या है मांगें

Jharkhand bandh tomorrow: Tribal organizations have called for a bandh on June 4, widespread impact will be seen, know what are the demands

Jharkhand Band: 4 जून यानी कल झारखंड बंद रहेगा। आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

 

जानकारी के मुताबिक रांची के डोरंडा सिमरटोली फ्लाइओवर रैंप पर विवाद, आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांग बुरु, पारसनाथ हिल्स गिरिडीह, लुगु बुरु, मुधर हिल्स पिठोरिया, दिऊरी दिरी तमाड और बेड़ो महादानी सरना स्थल को बचाओ समेत कई मांगों को लेकर यह बंद बुलाया गया है।

 

विभिन्न आदिवासी संगठन इस दौरान एक मंच पर आकर संयुक्त मोर्चा बनाकर झारखंड बंद में शामिल होंगे। रांची में आदिवासी बचाओ मोर्चा की एक बैठक में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को आदिवासी और मूलवासी विरोधी कर दिया गया और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लिया गया। संयुक्त मोर्चा ने यह भी ऐलान किया कि हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

आदिवासी बचाओ मोर्चा के संयोजक प्रेमशाही मुंडा ने 4 जून को झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक धार्मिक और आदिवासी स्वदेशी संगठनों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles