झारखंड में नये साल का मजा किरकिरा, इंटरसिटी एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 7 जनवरी तक रहेगी बंद, देखिये रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट

New Year's Eve in Jharkhand will be spoilt; several trains including Intercity Express and Vananchal Express will remain suspended till January 7. See the list of cancelled trains.

Jharkhand Railway News: नये साल की छुट्टी का इस बार झारखंड में मजा किरकिरा होने वाला है। नये साल के ठीक पहले झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनें या तो रद्द होगी या फिर उनके रूट डायवर्ट होंगे। दरअसल रांची रेलवे स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिसंबर और जनवरी में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। धनबाद, रांची, हटिया, दुमका और भागलपुर के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द होंगी या आंशिक रद्द रहेंगी। बदलाव से हजारों यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है।

 

रेल प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक रांची स्टेशन में होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण धनबाद से रांची और हटिया के लिए चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन लगभग एक महीने तक गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से चलाया जाएगा।

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, यह काम 10 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक 27 दिनों तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 6 जनवरी से 36 घंटे के नॉन-इंटरलॉकिंग के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान यात्रियों को यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

 

इन प्रमुख ट्रेन सेवाओं पर पड़ेगा असर

काम की अवधि के दौरान धनबाद–रांची, दुमका–रांची और वनांचल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

पूरी तरह रद्द ट्रेनें:

• 13303 धनबाद–रांची इंटरसिटी – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द

• 13304 रांची–धनबाद इंटरसिटी – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द

• 13319 दुमका–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द

• 13320 रांची–दुमका इंटरसिटी – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द

• 13403 रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस – 6 और 7 जनवरी को रद्द

• 13404 भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस – 6 और 7 जनवरी को रद्द

रूट बदली हुई ट्रेनें:

• 13503 बर्द्धमान–हटिया मेमू – 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक अब केवल बोकारो तक चलेगी

• 13504 हटिया–बर्द्धमान मेमू – 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक बोकारो से चलेगी

• 63598 आसनसोल–रांची मेमू – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक मूरी तक जाएगी

• 63597 रांची–आसनसोल मेमू – 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक मूरी से चलेगी

 

हटिया रूट पर सबसे अधिक असर, मेसरा तक ही जाएगी इंटरसिटी

यार्ड रिमॉडलिंग के चलते आसनसोल–हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। 13513/13514 ट्रेन को मेसरा से आगे हटिया तक नहीं चलाया जाएगा।

ट्रेन मेसरा से आगे की सेवा इन दिनों रद्द रहेगी:

• 24, 25, 27, 28, 29, 31 दिसंबर

• 1, 3, 4, 5, 7 जनवरी

यानी इन 10 दिनों में यह ट्रेन आसनसोल से मेसरा तक चलेगी और वहीं से लौटेगी।

 

यात्रियों को होगी भारी दिक्कत, त्योहारी यात्रा प्रभावित

क्रिसमस, न्यू ईयर और छुट्टियों के मौसम में यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में इस लंबे रेलवे ब्लॉक से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, रांची और हटिया के बीच यात्रा करने वाले नौकरीपेशा, छात्र और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी होगी।रेलवे ने सलाह दी है कि यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की ताज़ा स्थिति और टाइम टेबल की जांच कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles