झारखंड: बेटे की टाई से गला घोंटकर की थी हत्या, फिर पुलिस हाजत में खुद भी लगा ली फांसी, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, वजह जानकर आप भी चौंक जायेंगे..

Jharkhand: He strangled his son to death with his tie, then hanged himself in police custody. Police made a shocking revelation, you will be shocked to know the reason.

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी ने पूर्व योजना के तहत बच्चे की टाई से गला घोंटकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए किताबों के पन्ने तक फाड़ दिए थे।

________________________________________

 

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी जगाई मुंडा ने इस वारदात को अचानक नहीं बल्कि पूर्व योजना के तहत अंजाम दिया था। हत्या के बाद उसने घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की थी, ताकि पुलिस तक कोई ठोस सुराग न पहुंच सके।पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्चे की हत्या उसकी ही स्कूल टाई से गला घोंटकर की थी।

 

घटना के समय उसे वहां कोई रस्सी नहीं मिली, इसलिए उसने मौके पर मौजूद बच्चे की टाई का इस्तेमाल किया। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले आरोपी बच्चे को अपने साथ रामगढ़ लेकर गया था, जहां उसने एक होटल में उसे नाश्ता भी कराया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्चे को यह कहकर अपने साथ ले गया था कि वे लोग पिकनिक पर जा रहे हैं।

 

बच्चे को आरोपी पर भरोसा था, क्योंकि वह उसे “मामा” कहकर पुकारता था। इसी भरोसे के कारण बच्चा आसानी से आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर रामगढ़ चला गया।हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई प्रयास किए। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने बच्चे की किताबों से उन पन्नों को फाड़ दिया था, जिन पर बच्चे का नाम लिखा हुआ था।

 

ऐसा उसने इसलिए किया ताकि बच्चे की पहचान जल्दी न हो सके और पुलिस को घटना से जुड़े सुराग मिलने में देर लगे।हालांकि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से बच्चे का पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में बच्चे का स्कूल बैग, किताबें और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि घटना के बाद आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। ग्रामीणों की ओर से उसे गांव से बहिष्कृत किए जाने की बात कही जा रही थी। इस सूचना के बाद वह काफी तनाव में आ गया था। पुलिस के अनुसार इसी मानसिक दबाव के कारण उसने बाद में आत्महत्या कर ली।

 

इस पूरे मामले ने पुलिस हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि नामकुम थाना के हाजत में ही आरोपी जगाई मुंडा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।सूत्रों के मुताबिक रांची जिले के कई थानों में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

 

कई कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि कई जगह मॉनिटर भी बंद पड़े हैं। इससे थानों में निगरानी व्यवस्था कमजोर हो गई है।नामकुम थाना में भी हाजत के पास तैनात संत्री को पहले से सतर्क रहने और अपनी ड्यूटी ठीक से निभाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गया था। इसी दौरान आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles