Jharkhand Crime News: नौकरानी निकली चोरनी! घर से लाखों के जेवर चुराकर जमीन में गाड़ दिए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला में घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर जमीन में छिपे करीब 2 लाख के जेवर बरामद हुए।

सरायकेला। जिन घरों में नौकरानी काम करती है, उनके लिए ये जरूरी खबर है। घर में चोरी के मामले पुलिस जिसकी तलाश कर रही थी, दरअसल घर की नौकरानी निकली। घर में काम करने वाली महिला पर ही लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप लगा है। सरायकेला-खरसावां जिले की आमदा ओपी पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले का महज कुछ समय में खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर उसके घर के पीछे जमीन में छिपाकर रखे गए चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

घर से जेवर चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की सूचना आमदा ओपी को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली एक महिला पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने महिला के गुलगुलिया बस्ती स्थित घर पर पहुंचकर तलाशी ली।

जमीन के नीचे छिपाकर रखे थे लाखों के जेवर

तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के घर के पीछे जमीन में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषण मिले। पुलिस ने जेवरात को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बरामद सामान का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि बरामद जेवर वही हैं, जिनकी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

22 वर्षीय महिला गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय तुम मोदी उर्फ दुर्गा श्री मोदी उर्फ कशिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उससे मिली जानकारी के आधार पर चोरी के सामान की बरामदगी की गई।हालांकि पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी की वारदात में महिला अकेली शामिल थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था।

चोरी के पीछे किसी और का हाथ तो नहीं?

जेवरात बरामद होने के बाद पुलिस का अगला फोकस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका पता लगाने पर है। पुलिस महिला से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि चोरी की योजना कैसे बनाई गई और चोरी के बाद जेवरात को जमीन में क्यों छिपाया गया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

 

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *