हत्यारा डाक्टर: 25 साल की पड़ोसन के चक्कर में डाक्टर ने किया ऐसा कांड दंग रह गयी पुलिस, पत्नी का गला दबाया, बेहोशी की हाल में बैठाकर कार में लगा दी आग, फिर गढ़ी सिलेंडर ब्लास्ट की कहानी
Killer Doctor: A doctor, in love with his 25-year-old neighbor, stunned police. He strangled his wife, set her unconscious in a car, and then fabricated a story about a cylinder blast.

कार में जलकर महिला की मौत का मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टर पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या की, फिर 50 किलोमीटर दूर ले जाकर कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
________________________________________
Crime News Doctor Arrest : जिस घटना को शुरू में एक सड़क हादसा बताया जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए कार में आग लगा दी।मृतका की पहचान सीमा कुर्मी के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी उसका पति डॉक्टर नीलेश कुर्मी (नीलेश पटेल) है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के दो सहयोगियों—रामकृष्ण और शुभम—को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जो सच्चाई सामने आई है, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
घर में ही की गई हत्या
पूरी घटना 20 मार्च की रात की है। रात करीब 2 बजे डॉक्टर नीलेश घर लौटा, जिस पर पत्नी सीमा ने देरी से आने का कारण पूछा। इसी बात पर डाक्टर आग बबूला हो गया। दरअसल पत्नी को भी डाक्टर के अफेयर का शक था, लिहाजा विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच गुस्से में आकर नीलेश ने पत्नी का गला घोंट दिया। जब सीमा अचेत हो गई और उसकी मौत हो गई, तब आरोपी घबरा गया और घटना को छिपाने की साजिश रचने लगा।
बेटी से बोला झूठ, मम्मी को हॉस्पीटल ले जा रहे
जांच में सामने आया कि आरोपी का एक 25 वर्षीय युवती के साथ अवैध संबंध था। इस संबंध की जानकारी सीमा को लग चुकी थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। इसी वजह से आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।हत्या के बाद जब घर में मौजूद बेटी जाग गई, तो आरोपी ने उसे झूठ बोलकर शांत किया।
उसने कहा कि “मां की तबीयत खराब है, उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहा हूं।” इसके बाद वह पत्नी के शव को कार में रखकर निकल गया।रास्ते में उसने अपने ससुर और साले को फोन कर भी यही झूठी जानकारी दी कि सीमा की तबीयत खराब है और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। लेकिन असलियत कुछ और ही थी।
सुनसान जगह पर रची गई साजिश
सागर से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास सुनसान जगह पर आरोपी ने कार रोकी। यहां उसने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर सीमा के शव पर पेट्रोल डाला और कार में आग लगा दी।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग लगने के दौरान तीनों आरोपी मौके पर खड़े होकर कार को जलते हुए देखते रहे और किसी ने भी सीमा को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी, ताकि इसे हादसा साबित किया जा सके।
पुलिस को दी गई झूठी कहानी
घटना के बाद आरोपी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सीएनजी किट में विस्फोट होने से आग लग गई, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसने परिजनों को भी अलग-अलग कहानियां सुनाईं—कभी हार्ट अटैक, कभी एक्सीडेंट और कभी गैस ब्लास्ट।लेकिन पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर संदेह था। घटनास्थल का निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए, जो इस कहानी से मेल नहीं खाते थे।
फॉरेंसिक जांच में खुला राज
पुलिस जांच में पाया गया कि कार की तुलना में मृतका का शरीर अधिक बुरी तरह जला हुआ था, जो सामान्य दुर्घटना के मामलों में नहीं होता। इसके अलावा घटनास्थल से जली हुई माचिस और अन्य साक्ष्य भी मिले, जिससे साजिश की पुष्टि हुई।आरोपी के बयान भी बार-बार बदल रहे थे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। वहीं, मृतका के परिजनों ने भी शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि नीलेश का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है और इसी कारण उसने उनकी बेटी की हत्या की है।
आरोपी ने कबूला जुर्म
कड़ी पूछताछ के बाद आखिरकार आरोपी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसने ही पत्नी की हत्या की और उसे हादसे का रूप देने के लिए कार में आग लगाई।पुलिस ने आरोपी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।









