झारखंड: बीमार होना मना है! बीमार हुए तो नहीं मिलेगी दवा, आज रात 12 बजे से बंद हो जायेगी दुकानें, 20 मई को नहीं….

Jharkhand: Getting sick is prohibited! If you get sick, you won't get medicine. Shops will close from midnight tonight, not on May 20th.

Medical Store Strike : आज रात 12 बजे के बाद दवा दुकानें बंद हो जायेगी। अखिल भारतीय ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट संगठन के आह्वान पर देशभर के दवा व्यापारी 20 मई को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। यह राष्ट्रव्यापी बंद ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। दवा विक्रेताओं ने आम जनता को 20 मई से पहले आवश्यक दवाइयां खरीदने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

केमिस्ट संगठन ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार न केवल दवा व्यापारियों के लिए खतरा बन गया है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है। दवा व्यापारियों ने बताया कि संगठन के आह्वान पर देशभर के व्यापारी अपना कारोबार बंद रखकर केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त रोक लगाने और दवा व्यापार के अवैध तरीकों को बंद करवाने की मांग करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी बंद में सभी दवा व्यापारी एकजुट होकर समर्थन कर रहे हैं।

बैठक में दवा व्यवसायियों ने कॉरपोरेट समूहों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों केमिस्ट्स बंधुओं का पारंपरिक व्यापार आज बड़े कॉरपोरेट समूहों द्वारा दी जा रही अनैतिक डिस्काउंट प्रक्रिया के कारण पूरी तरह बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। दवा विक्रेताओं ने भारत सरकार से विनम्र आग्रह करते हुए देश के भीतर थोक एवं खुदरा दवा व्यवसाय की रक्षा के लिए विभिन्न विसंगतियों को दूर करने और आवश्यक सुधार प्रक्रिया लागू करने की पुरजोर मांग की।

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गनाइजेशन कमेटी ने इस बैठक के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मुख्य मांगों की ओर आकृष्ट कराया. संगठन ने ऑनलाइन फार्मेसी प्रक्रिया के जरिए धड़ल्ले से हो रही दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही युवाओं के भविष्य और जिंदगी को बचाने के लिए नशाखोरी पर अविलंब लगाम लगाने, आम जनता के हित में जीवन रक्षक दवाओं के दाम कम करने तथा कॉरपोरेट कंपनियों की भारी डिस्काउंट प्रक्रिया को तुरंत बंद करने की न्यायपूर्ण व उचित कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से की गई।

Related Articles