शाम की भूख के लिए आज ही घर पर बनाएं सूजी से ये क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स

Make these crispy and tasty semolina snacks at home today to satisfy your evening hunger.

शाम को जब हमें भूख लगती है तो यह समझ ही नहीं आता कि चाय के साथ खाएं तो क्या खाएं. तो आज हम आपको बताएंगे घर में रखी हुई सूजी इस प्रॉब्लम सॉल्यूशन है.  तो आइए जानते है सूजी से बनने वाले इन इवनिंग स्नैक्स के बारे में विस्तार से  और साथ ही इन्हें बनाने की विधि भी जानते है।

सूजी और आलू के कटलेट्स

इसे बनाना बेहद ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक कप पानी गर्म करें. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च और एक चम्मच तेल डालें. जब पानी में उबाल आए, तो इसमें आधा कप सूजी डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें.  अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें दो उबले और मैश किए हुए आलू मिक्स करें. इसके बाद इसमें  कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें और फिर इसके बाद इसे पसंदीदा शेप दें और गरम तेल में  डीप फ्रा करें.  इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

सूजी फिंगर्स

सूजी फिंगर्स आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्के गुनगुने पानी में दही के साथ मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें. जब सूजी फूल जाए, तो इसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इस गाढ़े घोल को एक थाली में थोड़ा सा तेल लगाकर फैला लें और 5 से 7 मिनट के लिए भाप में पकाएं. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे चाकू की मदद से लंबे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को कॉर्नफ्लोर के पतले घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स से लपेटें और गरम तेल में तल लें.

सूजी और दही के अप्पे

इसके लिए एक कप सूजी में आधा कप दही और आधा कप पानी मिलाकर एक मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इस बैटर को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद इसमें सब्जियां जैसे कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी बीन्स, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब तड़के के लिए एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाकर बैटर में डाल दें. थोड़ा सा इनो या बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स करें. इसके बाद एक अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और उसमें यह बैटर भरकर दोनों तरफ से पलट-पलट कर गोल्डन होने तक सेक लें. नारियल की चटनी के साथ इसे परोसे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *