वस्तु शास्त्र: घर के अंदर रखें ये 5 प्लांट, अंदर की हवा रहेगी शुद्ध और घर में बनी रहेगी शांति

Vastu Shastra: Keep these 5 plants inside your home to ensure the air remains pure and peace prevails.

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ माना गया है, इन पौधों को घर के अंदर लगाने पर शुभता आती है। ये पौधे  सुख-समृद्धि का प्रतिक माना जाता है।

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण घर के अंदर की हवा भी कई बार दूषित हो जाती है। ऐसे में इनडोर पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को ताजगी और हरियाली से भी भर देते हैं। वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को शुभ माना गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।

एलोवेरा
एलोवेरा लगभग हर किसी की पहचान का पौधा है। इसके औषधीय गुणों के कारण यह वर्षों से घरों में लगाया जाता रहा है। माना जाता है कि एलोवेरा घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।

स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट अपनी लंबी हरी-सफेद पत्तियों के कारण बेहद आकर्षक दिखाई देता है। यह पौधा वातावरण में ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। फेंग शुई में इसे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला पौधा माना गया है।

अरेका पाम
अरेका पाम इनडोर पौधों में काफी लोकप्रिय है। इसकी घनी और सुंदर पत्तियां घर को प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान करती हैं। वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

जेड प्लांट
जेड प्लांट की मोटी और गोल पत्तियां सिक्कों जैसी दिखाई देती हैं।इसे धन और समृद्धि का पौधा माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर या कार्यालय में रखने से आर्थिक उन्नति और सफलता के अवसर बढ़ते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *